अंबेडकर के लेखन को फिर से प्रकाशित करना चाहती है केंद्र सरकार
केंद्र सरकार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के लेख और उनके भाषणों के संग्रह को पुन: प्रकाशित करना चाहती है। इसके लिए सरकार ने अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुमति मांगी है।
केंद्र सरकार बाबासाहेब की 125वीं जयंती वर्ष मना रही है। इस अवसर पर केंद्र अंबेडकर के संपूर्ण लेखन को प्रकाशित करना चाहता है, ताकि उनके विचार और सिद्धांतों के बारे में लोगों को बताया जा सके।
2013 में बाबसाहेब के लेखन और भाषणों के संपूर्ण संग्रह को पुन: प्रकाशित करने को लेकर सवाल उठाए गए थे।
महाराष्ट्र सरकार ने लगाई थी रोक
इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसके पुन: प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। इसी वजह
से केंद्र सरकार को इसे प्रकाशित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को लिखना
पड़ा है।
बाबासाहेब की 125वीं जयंती 14 अप्रैल, 2015 से अप्रैल, 2016 तक
मनाई जा रही है। इस दौरान स्टैंप जारी करना, गोष्ठियां व अन्य कार्यक्रमों
का आयोजन किया जा रहा है।
अंबेडकर की जयंती मनाने और उसके आयोजन के लिए एक
राष्ट्रीय समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खुद कर रहे हैं।
