फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government upset on Ram madhav for tweet on vice president.

उपराष्ट्रपति पर राम माधव के ट्वीट से सरकार नाराज

Mon, 22 Jun 2015 09:01 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Government upset on Ram madhav for tweet on vice president.

योग दिवस पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के शामिल नहीं होने पर भाजपा नेता राम माधव की ओर से उठाए गए सवाल पर केंद्र सरकार नाराज है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के शामिल नहीं होने पर भाजपा महासचिव ने ट्वीट करके सवाल उठाए थे।

हालांकि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में खुद की आलोचना के बाद राम माधव ने अपने ट्वीट पर माफी मांग ली लेकिन एनडीटीवी सूत्रों के मुताबिक सरकार उनके रवैये से नाराज है।

उपराष्ट्रपति मामले पर सरकार ने दी सफाई

Government upset on Ram madhav for tweet on vice president.

सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया कि वो इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे लेकिन उन्हें इसके लिए आमंत्रित नहीं किया गया। कहा जा रहा कि उपराष्ट्रपति रोजाना योग करते हैं।

सरकार की ओर से सफाई दी गई कि उपराष्ट्रपति को प्रोटोकॉल के तहत इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल किया गया था।

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद मुख्य अतिथि हों तो ये सही नहीं कि उपराष्ट्रपति को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए।

भाजपा नेता राम माधव के ट्वीट से बेवजह खड़े हुए विवाद से मोदी सरकार नाराज है। हालांकि बाद में भाजपा नेता को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और मामले पर माफी भी मांगी है। बता दें कि राम माधव आरएसएस से भाजपा में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने मामले पर सरकार को घेरा

Government upset on Ram madhav for tweet on vice president.

इस बीच विपक्षी पार्टियों ने इस विवाद को तूल देना शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक राम माधव आरएसएस से जुड़े रहे हैं इसलिए उन्होंने ऐसा ट्वीट किया।

एनसीपी नेता माजिद मेमन का कहना है कि मैं आश्चर्य चकित हूं कि आखिर ये कैसे हो सकता है कि उपराष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। क्या मुस्लिम होने के चलते उन्हें इससे अलग रखा गया। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

बता दें कि राम माधव ने राज्यसभा टीवी द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए थे। राज्यसभा टीवी राज्यसभा के सभापति के आधीन है।

दूसरी ओर राज्यसभा टीवी के सीईओ गुरदीप सिंह ने योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण नहीं करने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अफवाहें बेबुनियाद हैं। राज्यसभा टीवी ने न केवल राजपथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया बल्कि रविवार को योग पर 3 डाक्यूमेंट्री और एक विशेष कार्यक्रम भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed