फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government take big decision on lpg

LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 14 Jun 2014 08:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
government take big decision on lpg

सरकार रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाएगी और न ही सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाएगी। पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने शुक्रवार  को पटना में यह जानकारी दी। प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि उपभोक्ताओं को रसोई गैस पुरानी कीमत पर ही मुहैया कराई जाएगी। उन पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।

विज्ञापन


सरकार की ओर से गैस पर सब्सिडी भी जारी रहेगी। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या भी नहीं घटाई जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बड़े मुद्दे हैं और केंद्र सरकार इन पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘पेट्रोल कीमतों को 2006 से ही बाजार से जोड़ दिया गया था लेकिन डीजल पर अब भी सब्सिडी दी जा रही है।’
विज्ञापन

नहीं घटेगी सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या

government take big decision on lpg

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि देश में तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। इस संबंध में नीतियां ऐसी होनी चाहिए कि न तो सरकार और न किसानों और न ही आम आदमी पर बोझ बढ़े। बिहार में तेल और गैस की उपलब्धता का जायजा लेने पर आए प्रधान ने इस बात पर चिंता जताई कि राज्य में सिर्फ 26 फीसदी लोगों तक ही रसोई गैस की पहुंच है, जबकि अन्य राज्यों में 40-50 फीसदी लोगों को यह गैस मिल रही है।

प्रधान बिहार में बरौनी रिफाइनरी की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर और पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बीच प्रस्तावित गैस पाइपलाइन के हालत की भी समीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed