{"_id":"8e4e38aa-6aec-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"government-support-kamal-haasan-vishwaroopam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन के जुबानी समर्थन में आई सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कमल हासन के जुबानी समर्थन में आई सरकार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज को लेकर विरोध का सामना कर रहे कमल हासन को भले ही मद्रास हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली हो, लेकिन केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी उन्हें जुबानी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि देश में हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और कलाकारों को अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी है। जबकि कांग्रेस और भाजपा ने भी कहा है कि हासन को देश से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार को राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ते देख सरकार ने कमल हासन के समर्थन में बयान देकर अपनी औपचारिकता निभाने की कोशिश की गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हमारे स्वतंत्र समाज में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। कलाकारों को आजादी है। हमारा अपना संविधान है।
विज्ञापन
शिंदे ने रिलीज को आ रही दिक्कतों के बारे में कहा कि कुछ राज्यों में दिक्कत हो रही है। वह इस सिलसिले में जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी सर्वोपरि है। इससे समझौते होने का सवाल नहीं है।
वहीं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कमल हासन को देश के बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इस देश में कानून का राज है।