{"_id":"c5c2cf8a2a929a995ae9e86576d9f565","slug":"government-strict-response-on-obama-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा के बयान पर सरकार ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओबामा के बयान पर सरकार ने दिया करारा जवाब
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत में धार्मिक असहिष्णुता संबंधी चिंता जताने के बाद केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत में सहिष्णुता का बहुत लंबा इतिहास है और अपवाद स्वरूप घटनाएं भारत के इस इतिहास को नहीं बदल सकती हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हर समुदाय को सहिष्णु होना चाहिए और हम भी इसे स्वीकार करते हैं। भारत का इतिहास सहिष्णुता का रहा है। छोटी-मोटी घटनाएं उस इतिहास को बदल नहीं सकतीं। भारत की सहिष्णुता का सबसे अच्छा उदाहरण था कि दलाई लामा ओबामा के पास ही बैठे थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धार्मिक सहिष्णुता भारत की परंपरा में समाहित है। सिंह ने कहा कि भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जहां मुस्लिमों और ईसाइयों और अन्य समुदाय के साथ पारसी और यहूदी भी मौजूद हैं। सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां जाति, समुदाय और वर्ग के आधार कभी भेदभाव नहीं होता है।
विज्ञापन
सिंह के अनुसार देश में कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हो देश में असुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में चर्च पर हमलों के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि जो लोग इस प्रकार की गतिविधि में शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।