फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government start new drug pricing policy

सरकार ने की नई दवा मूल्य निर्धारण नीति लागू

Thu, 13 Dec 2012 07:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 13 Dec 2012 07:47 PM IST
विज्ञापन
government start new drug pricing policy

दवाइयों की कीमतों को नियंत्रण में बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने नई दवा मूल्य निर्धारण नीति लागू की है। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग पॉलिसी (एनपीपीपी-2012) को कैबिनेट ने 22 नवंबर, 2012 को मंजूरी दे दी थी और इसके बाद 7 दिसंबर, 2012 को इसे अधिसूचित कर दिया गया।

विज्ञापन


इसी आधार पर नई दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) भी तैयार किया जाएगा। एनपीपीपी-2012 के अंतर्गत 348 दवाओं के जरूरी दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। एक अन्य सवाल के जवाब में जेना ने कहा कि नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने औषधि विभाग से डीपीसीओ के फॉर्म-4 में संशोधन करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed