फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government spent less than 30% of planned budget in key sectors

मोदी के सपने के लिए भी नहीं हो रहा पूरा पैसा खर्च

Mon, 29 Dec 2014 04:47 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
Government spent less than 30% of planned budget in key sectors
सितंबर 2014 तक के डेटा के हिसाब से सरकार ने मुख्य सेक्टरों में कुल बजट का 30 प्रतिशत से भी कम खर्च किया है। मिन्ट में छपी खबर के मुताबिक ऐसे बहुत सारे मंत्रालय हैं, जिन्होंने सरकार के 6 महीनों के कार्यकाल में कुल बजट का 30 प्रतिशत से भी कम खर्च किया है।
विज्ञापन


ऐसा करने का कारण यह हो सकता है कि सरकार ने हर मंत्रालय को प्राइओरिटी में रखा है। जिन क्षेत्रों में खर्च औसत से कम किया गया है उनमें वित्त वर्ष के दूसरे हिस्से में अधिक खर्च किया जा सकता है। ऐसे मंत्रालयों की लिस्ट से मोदी का स्वच्छता अभियान भी लड़खड़ाता सा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि स्वच्छ भारत को जोरों शोरों से बढ़ावा देने के बावजूद भी पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने इसके लिए काफी कम बजट खर्च किया है। जितने बजट की योजना इस मंत्रालय ने बनाई थी, पहले 6 महीनों में उसका सिर्फ 29 प्रतिशत ही खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का सपना कैसे होगा पूरा?

Government spent less than 30% of planned budget in key sectors

भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से को विकसित करने के वादों के बावजूद उत्तर-पूर्वी हिस्से के विकास के लिए जिम्मेदार मंत्रालय ने शुरुआती 6 महीनों में इसके लिए निर्धारित बजट का एक चौथाई से भी कम हिस्सा खर्च किया है।

क्या दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के लिए 6 महीनों में निर्धारित बजट का सिर्फ 25 प्रतिशत खर्च करना काफी है?

क्या मोदी का मेक इन इंडिया प्रोग्राम छोटे उद्योगों के लिए बनाए गए बजट से सफल हो सकता है, जबकि 6 महीनों में इसके लिए कुल बजट का सिर्फ 24 प्रतिशत ही खर्च किया गया है?

(फोटो साभार- मिन्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed