फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government should announce date for hanging Afzal Guru

अफजल को फांसी देने का साहस दिखाए सरकार: सुषमा

Thu, 13 Dec 2012 08:55 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Dec 2012 08:55 PM IST
विज्ञापन
government should announce date for hanging Afzal Guru

संसद पर आतंकी हमले की 11वीं बरसी पर अफजल गुरू को फांसी देने की मांग फिर से पुरजोर ढंग से उठाई गई। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार को आज ही अफजल को फांसी देने की घोषणा करने का साहस दिखाना चाहिए। लोकसभा में इस मामले भाजपा और शिवसेना ने भारी हंगामा भी किया। इससे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


इससे पहले संसद भवन परिसर में आयोजित समारोह में हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोनों सदनों में मौन रखा गया। समारोह के बाद सुषमा ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब अफजल को फांसी दी जाएगी। कसाब को फांसी दिए जाने से अब इस मामले में थोड़ी आस बंधी है, इसलिए सरकार को आज ही ऐलान करने का साहस दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया था, लेकिन स्पीकर ने उसे नामंजूर कर दिया। इस पर भाजपा व शिवसेना ने हंगामा किया। राज्यसभा में भी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू और विनय कटियार ने यह मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली समेत विभिन्न दलों के नेता व सांसद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed