फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government rolled back ban on 700 porn websites

सरकार ने तत्काल प्रभाव से 700 पोर्न वेबसाइट्स से बैन हटाया

Tue, 04 Aug 2015 07:07 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 07:07 PM IST
Government rolled back ban on 700 porn websites

पोर्न वेबसाइट्स पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ पूरे देश में उठ रहे आवाज के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 700 पोर्न वेबसाइट्स पर से प्रतिबंध हटा लिया है। सरकार ने जिन वेबसाइटों पर से प्रतिबंध हटाया है उनमें किसी तरह का पोर्नोग्राफी नहीं पाया गया है।



गौरतलब है कि रविवार को सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से पोर्न वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने को कहा था जिसके बाद करीब 800 से अधिक पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस प्रतिबंध के बाद सोशल मीडिया में इसके खिलाफ आवाजें उठने लगी थी।

विज्ञापन


लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करार दिया। इसके बाद धीरे धीरे यह मामला और गर्माता गया और लोगों का गुस्सा किसी ने किसी माध्यम से बाहर आता गया। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों ने भी पोर्न वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध को गलत ठहराया।

बैकफूट पर सरकार

Government rolled back ban on 700 porn websites

आपको बता दें कि इससे पहले पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जा चुका था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए ठुकरा दिया था यह संविधान के अनुच्छेद 21 (निजी स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन होगा।

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तु ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी थी। उनका कहना था कि अगर पोर्न वेबसाइटों पर प्रतिबंद लगाने का आदेश जारी कर दिया जाता है और कोई व्यक्ति अदालत में आकर यह कहता है कि 'मैं बालिग हूं और मैं घर की चारदिवारी के भीतर इसे देख सकता हूं' तो अदालत क्या करेगी?

मुख्य न्यायाधीश के आदेश जारी करने से इंकार करने के बाद केंद्र सरकार ने इन वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के बेड़ा उठाते हुए करीब 800 से ज्यादा पोर्न वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार के इस कदम का जोरदार विरोध हुआ जिसके बाद मंगलवार को 700 पोर्न वेबसाइट्स पर से प्रतिबंध हटा लिया गया।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed