फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government released black money

सरकार ने बताया विदेशों में काले धन का असली आंकड़ा

Tue, 06 Oct 2015 12:32 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
government released black money

विदेशों में जमा काले धन की घोषणा के लिए जो सरकार ने 90 दिन का कंप्लायंस विंडो खोला था, उसमें कुल 4,147 करोड़ रुपये के काले धन की घोषणा हुई है। पहले बताया गया था कि इस मद में 3,770 करोड़ रुपये की घोषणा हुई है।

विज्ञापन


राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने यहां बताया कि पिछले सप्ताह समाप्त इस अवधि में कुल 638 सूचनाओं के तहत विदेशों में 4,147 करोड़ रुपये की गैरकानूनी संपत्ति की घोषणा की गई हैं। कंप्लायंस विंडो 30 सितंबर को बंद हुई है। सरकार को इन पर कर और जुर्माने के रुपये में कुल 2,488.20 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


4,147 करोड़ रुपये के काले धन की हुई घोषणा

government released black money

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने एक अक्तूबर 2015 को बताया था कि कंप्लायंस विंडो के तहत कुल 3,770 करोड़ रुपये की अघोषित राशि जानकारी मिली है।

राजस्व सचिव ने बताया कि वह जानकारी प्राथमिक गणना पर आधारित थी। सीलबंद लिफाफों में मिली सूचनाओं को मिला कर कुल आंकड़ा 4,147 करोड़ रुपये बैठता है।

उन्होंने बताया कि अमेरिका के विदेशी खाता कर अनुपालन अधिनियम (फटका) के तहत अमेरिका से सूचनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। भारत ने अमेरिका के साथ इस कानून के तहत कर सूचनाओं के आदान-प्रदान का करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed