फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government preparing to attack on bodo militants

बोडो उग्रवादियों पर 'बड़े हमले' की तैयारी में सरकार

Thu, 25 Dec 2014 10:30 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
government preparing to attack on bodo militants
असम में कोकराझार और सोनितपुर जिले में मंगलवार को निरीह आदिवासियों पर बोडो उग्रवादियों (एनडीएफबी) द्वारा किए गए हमले में अभी तक 70 के करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उग्रवादियों द्वारा किए गए इस नरसंहार के बाद असम में फिर हालत बेकाबू होते जा रहे हैं, क्योंकि उग्रवादियों के हमले के बाद भड़के आदिवासियों ने बोडो समुदाय के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को हालात का जायजा लेने असम पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा था कि अब किसी भी हालात में उग्र संगठनों से बातचीत नहीं की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई ही अब अंतिम उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजनाथ ने असम में आदिवासियों पर हुए हमलों की जांच एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी) से कराने की घोषणा की है।

सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान किया तेज

government preparing to attack on bodo militants

गृहमंत्रालय से भी देर शाम बोडो उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी हो गए। गृहमंत्रालय से संकेत मिलते ही पहले से ही क्षेत्र में डटे सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

इसके साथ ही क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर संगठन के सदस्यों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की भी मदद ले रहे हैं जिससे बोडो आंतकियों के ठिकानों को तलाश जा सके। माना जा रहा है यह आतंकी अरुणाचल प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में जा छुपे हैं।

इस संभावना को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने भी उग्रवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है आतंकी संगठन के खिलाफ सुरक्षाबल कभी भी बड़ी आपरेशन शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed