{"_id":"18d2e5dc-618a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"government-plans-to-crack-down-on-local-tv-channels","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय टीवी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्थानीय टीवी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 18 Jan 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
देश में कुकुरमुत्तों की तरह फैले स्थानीय टीवी चैनलों पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी में है। स्थानीय केबल ऑपरेटरों की मदद के संचालित हो रहे इन गैर पंजीकृत चैनलों को अब जांच के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे स्थानीय चैनलों को कानून के प्रावधानों के दायरे में लाए। सरकार को ऐसी जानकारी थी कि कई केबल ऑपरेटर अपने दायरे से बाहर जाकर अवैध रूप से ऐसे चैनलों का प्रसारण कर रहे थे।
विज्ञापन
सरकार ने ट्राई से स्थानीय स्तर पर समाचार चैनलों का प्रसारण करने वाले ऑपरेटरों के पात्रता मानदंडों की जांच किए जाने की भी आवश्यकता जताई है।