फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Obama might visit Modi's constituency Varanasi during his visit to India

मोदी के लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे बराक ओबामा?

Mon, 22 Dec 2014 10:09 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
Obama might visit Modi's constituency Varanasi during his visit to India

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने अगले महीने भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा भी कर सकते हैं। मोदी सरकार और अमेरिकी प्रशासन ओबामा की वाराणसी यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


टीओई की खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इच्छा जताई है कि बराक ओबामा अगले महीने संक्षिप्त ही सही लेकिन वाराणसी की यात्रा भी करें। ओबामा के तय कार्यक्रम से इसके लिए समय निकालने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन


सरकार के सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन ने मोदी सरकार की भावनाओं को देखते हुए ओबामा की वाराणसी यात्रा के बारे में विचार करने का मन बना लिया है। हालांकि दोनों ही पक्षों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम से वाराणसी यात्रा के लिए समय निकालना काफी कठिन साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा की वाराणसी यात्रा में कई मुश्किलें भी हैं

Obama might visit Modi's constituency Varanasi during his visit to India

उल्लेखनीय है कि अमे‌रिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में ओबामा का मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना विदेश नीति के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम उपल‌ब्धि माना जा रहा है।

ओबामा को वाराणसी ले जाकर प्रधानमंत्री मोदी विदेश नीति और दूसरे देशों के राष्ट्रध्यक्षों को दिल्ली तक सीमित रखने की धारणा को भी खत्म करना चाहते हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने उनका स्वागत दिल्ली के बजाय अहमदाबाद में किया था।

वाराणसी यात्रा में व्यस्त कार्यक्रम के अलावा भी कई दिक्कते हैं। शहर का एयरपोर्ट बराक ओबामा के एयरफोर्स-1 के लिए बहुत छोटा है। सुरक्षा के दृ‌ष्टि से भी वाराणसी यात्रा में पेरशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed