फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government plan after winter session.

अब ये होगा मोदी सरकार का अगला एजेंडा

Mon, 08 Dec 2014 12:35 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
government plan after winter session.

संसद के शीतकालीन सत्र के बाद मोदी सरकार अल्पसंख्यकों से जुड़ी परियोजनाओं को चुस्त दुरुस्त करने जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जिम्मेदारी संभाली है। नकवी इस वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के संदर्भ में समुदाय से जुड़ी चुनिंदा हस्तियों और संस्थानों से सीधा संपर्क साधेंगे। उद्देश्य वर्तमान योजनाओं में सलाह के अनुरूप परिवर्तन और जरूरत पड़ने पर नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है।

यूपीए सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत पर एक महीने के अंदर रिपोर्ट तलब की गई है। मंत्रालय अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी योजनाओं के मद में धन लेने वाले संगठनों, संस्थानों की भी विस्तृत जांच करा रहा है।

विज्ञापन

राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पहल

government plan after winter session.

नकवी ने साफ कहा है कि जमीनी जांच में योजनाओं को ठीक से लागू न करने वाले सभी संस्थानों के खिलाफ न केवल कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि ऐसे संस्थानों को काली सूची में भी डाल दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि एनडीए सरकार पिछली सरकार की परियोजना बंद करेगी।

अमर उजाला से बातचीत में नकवी ने कहा कि इस क्रम में हम इस वर्ग के सभी स्तर के प्रतिनिधियों से जानना चाहेंगे कि वे सरकार से किस प्रकार की अपेक्षा रखते हैं। जरूरी पड़ने पर वर्तमान में चल रही योजनाओं को लागू करने के तरीके में बदलाव लाया जाएगा। नई योजनाएं शुरू करने की दिशा में भी यह एक पहल होगी।

उन्होंने कहा कि अगर जमीन पर योजनाएं नहीं उतरी हैं तो हम इसकी व्यवस्था करेंगे। जिम्मेदार संस्थानों, अधिकारियों को दंडित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed