फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government open to debate on Article 370 in Jammu and Kashmir: PMO

मोदी के मंत्री ने कश्मीर के विवादित मुद्दे को दी हवा

Wed, 28 May 2014 08:39 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Government open to debate on Article 370 in Jammu and Kashmir: PMO

भाजपा ने अनुच्छेद 370 का मुद्दा एक बार फिर उछाल दिया है। नरेंद्र मोदी के नवनियुक्त मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि नई सरकार अनुच्छेद 370 पर बहस करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 पर बहस करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहस के जरिए अनुच्छेद को समाप्त करने का विरोध करने वालों को मनाने के प्रयास किए जाएंगे।

'अनुच्‍छेद 370 के नुकसान के बारे में बताया जाए'

Government open to debate on Article 370 in Jammu and Kashmir: PMO

पिछले साल दिसंबर में जम्मू की एक रैली के दौरान मोदी ने अनुच्‍छेद 370 पर बहस की बात कही थी।

उस बात को दोहराते हुए पहली बार चुने गए सांसद ने कहा, ‘मोदीजी की और सरकार की इच्छा है कि इस संबंध में खुली चर्चा कर विरोध करने वाले लोगों को धारा 370 के नुकसान के बारे में बताकर मनाया जाए। जब तक इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी, तब तक आप उन लोगों को कैसे समझा पाएंगे कि धारा 370 की वजह से उन्हें क्या नुकसान उठाना पड़ रहा है।’

जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को राज्यमंत्री के रूप में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के इंचार्ज के रूप में काम संभाल लिया है। सीबीआई पर प्रशासनिक नियंत्रण यही विभाग रखता है।

'अनुच्छेद 370 को लेकर मनोवैज्ञानिक बाधा ज्यादा'

Government open to debate on Article 370 in Jammu and Kashmir: PMO

57 वर्षीय सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर मनोवैज्ञानिक बाधा ज्यादा है और मोदी सरकार इस संबंध में सभी पक्षों से बात करने को तैयार है, जिसमें युवा भी शामिल हैं। हम इसके फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हम इसलिए बहस करना चाहते हैं क्योंकि मीडिया का एक वर्ग यह कह रहा है कि पीएम अपने रुख से भटक गए हैं। ऐसा नहीं है, उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह लोकतांत्रिक मूल्यों का बहुत सम्मान करते हैं।’

विज्ञापन

कई दल 370 को समाप्त किए जाने के विरोध में

Government open to debate on Article 370 in Jammu and Kashmir: PMO

उन्होंने कहा कि आपने देखा है कि भाजपा ने जम्मू व कश्मीर में आधी सीटों पर कब्जा किया। राज्य में भाजपा ने तीन और पीडीपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की।

जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस समेत कई दल अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के विरोध में हैं।

लोकसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्‍ला से जब इस बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि भाजपा को हिम्मत है तो अनुच्छेद को समाप्त करके दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed