{"_id":"86be30cc-42e7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-offices-will-work-without-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तर में बिना कागज के होगा काम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकारी दफ्तर में बिना कागज के होगा काम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 10 Dec 2012 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार एक ऐसा विभाग तैयार करने जा रही है, जहां कामकाज में कागज का कोई इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को इसका ऐलान किया। सिब्बल ने हालांकि कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में अन्य विभागों को भी सहयोग करना होगा। वेब रत्न अवार्ड्स के दौरान सिब्बल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के सचिव ने मुझे इस नए विभाग को बनाने के बारे में बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फाइलों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता है। बड़ी संख्या में फोटोकॉपी करनी होती हैं। इस सब में काफी वक्त बर्बाद होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले लाखों टन कागज के चलते पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। सिब्बल ने कहा कि विभिन्न विभागों के सहयोग के बिना ई-फाइलिंग की प्रक्रिया सफल नहीं हो सकती है। ई-गर्वनेंस के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन