फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government not keen on taking power from states to suspend babus

राज्यों के निलंबन शक्ति को वापस नहीं लेगा केंद्र

Tue, 10 Sep 2013 07:29 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
government not keen on taking power from states to suspend babus

केंद्र सरकार राज्यों में तैनात नौकरशाहों को अनुचित अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचाने के लिए नए नियम बना रही है।

विज्ञापन


हालांकि वह आईएएस या आईपीएस अफसरों को निलंबित करने के राज्य सरकार की शक्ति को वापस लेने के पक्ष में नहीं है।

कार्मिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि विभाग आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अधिकारियों के बचाव के लिए मौजूदा सर्विस नियमों की समीक्षा कर रहा है।

हालांकि राज्यों में आईएएस, आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई के मामले में हस्तक्षेप करने पर उसका कोई इरादा नहीं है।

फिलहाल राज्यों में काम कर रहे आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अधिकारियों का तबादला और निलंबन वहां की सरकारों के हाथ में है।

उत्तर प्रदेश में तैनात आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित किए जाने के बाद से ही आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार से कार्रवाई अधिकार को वापस लेने की मांग उठने लगी थी।

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री वी. नारायणसामी से मुलाकात कर सर्विस रूल में बदलाव की मांग की थी।

इन तीनों एसोसिएशन का कहना था कि अफसरों को निलंबित करने का अधिकार राज्यों के पास नहीं बल्कि केंद्र के पास होना चाहिए।

एसोसिएशन की मांग थी कि राज्य सरकारें ऐसे मामले में अफसरों को 15 दिन का कारण बताओ नोटिस करे। साथ ही वह निलंबन की कार्रवाई से पहले केंद्र सरकार से सलाह-मशविरा भी करे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में तैनात 28 वर्षीय दुर्गा नागपाल को कथित तौर पर एक निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिराने का आदेश देने की वजह से 27 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि निलंबन, खनन माफिया के खिलाफ उनके अभियान की वजह से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed