फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government not go against supreme court

समलैंगिकता पर अध्यादेश नहीं लाएगा केंद्र

Sat, 14 Dec 2013 07:04 PM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Sat, 14 Dec 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
government not go against supreme court

केंद्र सरकार समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बेअसर करने के लिए फिलहाल कोई अध्यादेश नहीं लाने जा रही है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के मुताबिक इस विवादास्पद फैसले पर इस वक्त अध्यादेश लाने पर कोई विचार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


बंगलूरू में एक समारोह के बाद शिंदे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। मैं भी दोनों नेताओं के विचारों से सहमत हूं।
विज्ञापन


शिंदे से जब यह पूछा गया कि क्या सरकार समलैंकिता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बेअसर करने के लिए अध्यादेश लाएगी, इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें आपसी सहमति से किसी निजी जगह पर समलैंगिकों के बीच यौन संबंध को अपराध के दायरे से हटा दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समलैंगिंकों के अधिकारों का समर्थन करते हुए इस फैसले पर निराशा जाहिर की थी।


राहुल गांधी ने इसे निजी तौर पर व्यक्तिगत आजादी का मामला माना था। उन्होंने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सहमति जताई थी। इस मामले पर सोनिया गांधी भी हाईकोर्ट के फैसले के समर्थन में दिखीं थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उम्मीद जताई थी कि संसद इस मामले पर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed