फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata insisted on no confidence motion against govt

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है ममता

Fri, 05 Oct 2012 02:45 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Oct 2012 02:45 PM IST
विज्ञापन
mamata insisted on no confidence motion against govt
केंद्र सरकार के आर्थिक सुधार संबंधी फैसलों से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर जोर दिया है। ममता ने बीमा और पेंशन क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने संबंधी सरकार के फैसले को अनैतिक निर्णय करार देते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए इस सरकार का जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बाद ममता ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि देश को बचाने के लिए सरकार का जाना जरूरी है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने इन जन-विरोधी फैसलों से लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन किया है। देश के लाखों लोगों की रोजी रोटी पर इस फैसले का असर पडेगा।
विज्ञापन


ममता ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का आह्वान करते हुए कहा, 'अल्पमत सरकार इस तरह की अनैतिक भूमिका नहीं निभा सकती। आइए अविश्वास प्रस्ताव लाएं। हमने इस मुद्दे पर माननीय राष्ट्रपति से मिलने का फैसला किया है।' उन्होंने मनमोहन सरकार को समर्थन दे रहे राजनीतिक दलों से अपील की, कि वे इन जनविरोधी फैसलों का विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed