{"_id":"7fe1982df955eaeed6b8363d47e45e66","slug":"government-may-pull-back-foot-on-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि बिल में आज हो सकते हैं बड़े बदलाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भूमि बिल में आज हो सकते हैं बड़े बदलाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष के जबरदस्त विरोध का सामना कर रही मोदी सरकार मंगलवार को लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल में कम से कम 6 संशोधन प्रस्ताव ला सकती है। इसमें एक संशोधन औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि सीमित करने और शिकायतों के जल्द समाधान के लिए एक परेशानी मुक्त तंत्र की स्थापना से संबंधित है।
विज्ञापन
लोकसभा में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल पर शुरू हुई चर्चा में दखल देते हुए संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार देश और समाज की भलाई के लिए बिल में संशोधन के लिए तैयार है। नायडू ने कहा कि सरकार सांसदों द्वारा लाए गए 52 संशोधन पर विचार के लिए तैयार है।
विज्ञापन
सरकार में मौजूद सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को कम से कम 6 अधिकारिक संशोधन प्रस्ताव लाए जा सकते हैं, इसके लिए लोकसभा सचिवालय से पहले ही संपर्क किया जा चुका है। इसमें एक संशोधन रेलवे ट्रैक और हाईवे के दोनों ओर एक किमी के अंदर भूमि अधिग्रहण पर रोक से संबंधित है।
विज्ञापन
अन्य संशोधन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हाईकोर्ट जाने से दूर रखने संबंधी है। अब लोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पहले जिले में ही प्राधिकरण से संपर्क कर सकेंगे।