फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government levied Mumbai beggars 70 lakh

मुंबई के भिखारियों से सरकार ने 'वसूले' 70 लाख

Sat, 24 Jan 2015 12:35 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
Government levied Mumbai beggars 70 lakh

भिखारियों से 70 लाख जुर्माना, सुनने में यह बात बेशक किसी अजूबे से कम न लगे लेकिन है बिल्कुल सच। मुंबई में आरपीएफ ने रेल और रेल परिसर में भीख मांगने पर सालभर में लगभग 70 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन


पुलिस ने भीख मांगने के आरोप में सालभर में कुल 64 हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की। इनमें से अधिकतर के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया।
विज्ञापन

 
भिखारियों से वसूला जाने वाले जुर्माने में हर साल वृद्िध होती जा रही है, हालांकि वो बात अलग है कि इसके साथ ही भीख मांगने वालों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। बताते चलें कि ट्रेनों और ट्रेन परिसर में भीख मांगना कानून अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना इतना तो कमाई कितनी होगी

Government levied Mumbai beggars 70 lakh

मीडिया में आई खबरों के अनुसार मुंबई में लोकल ट्रेनों में भीख मांगने वालों की काफी बड़ी तादाद है। लोकल ट्रेनों से मुंबई के लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। ऐसे में भिखारियों के लिए यहां भीख मांगना काफी मुफीद रहता है। मुंबई की रेलवे पुलिस इन लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती है।

बीते साल भी भीख मांगने के आरोप में लगभग 64 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन लोगों से लगभग 70 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर भीख मांगने वालों से जुर्माना इतना वसूला गया है तो इनकी कमाई कितनी होगी।

बताया जाता है कि भीख मंगवाने के लिए कई गैंग भी काम करते हैं जो पुलिस और आरपीएफ से सेटिंग कर अपने आदमियों से भीख मंगवाते हैं। ऐसे में साफ है कि पुलिस सख्ती से काम करे तो जुर्माने का यह आंकड़ा करोडों में पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed