फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government jobs in repco bank.

सरकारी बैंक में क्लर्कों की भर्ती

Fri, 14 Nov 2014 08:40 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
government jobs in repco bank.

रेपको बैंक ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) व प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 115 निर्धारित की गई है। इन पदों में 15 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर के व 100 क्लर्क के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अधिकतम योग्यता वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया व आवेदन करने का तरीका

government jobs in repco bank.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार व समूह चर्चा के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग है। जूनियर असिस्टेंट के लिए 7200 से 19300 रुपये व प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 14,500 से 25,700 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग को 750 रुपये प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए व 600 रुपये क्लर्क के लिए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। अन्य वर्ग को प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 400 रुपये व क्लर्क के पदों के लिए 300 रुपये देना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार रेपको बैंक की वेबसाइट http://repcobank.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed