{"_id":"6066eba8-3eaa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-is-ready-for-ambedkar-memorial-in-indu-mil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में अम्बेडकर का स्मारक बनाने के लिए सरकार तैयार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में अम्बेडकर का स्मारक बनाने के लिए सरकार तैयार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 12:37 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मुंबई में इंदु मिल की जमीन पर डॉ भीमराव अम्बेडकर का स्मारक बनाने की घोषणा की है। लोकसभा में आनंद शर्मा ने यह ऐलान किया। इंदु मिल की खाली पड़ी 12.5 एकड़ जमीन सरकार ने अधिग्रहित कर रखी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आज राज्यसभा में बहुजन समाज पार्टी ने मुंबई में विश्वस्तरीय अंबेडकj स्मारक बनाने की घोषणा की मांग को लेकर हंगामा किया कि जिससे सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका।
विज्ञापन
राज्यसभा की कार्यवाही शुरु होते ही बसपा प्रमुख मायावती सेंट्रल मुंबई में दादर स्थित इंदु मिल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अंबेडकर स्मारक बनाने की मांग करने लगी। तब सभापति डा. हामिद अंसारी ने कहा कि सरकार इस संस्थान को बनाने पर राजी हो गई है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
