'राम मंदिर बनवाने को प्रतिबद्ध है सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सरकार राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। साथ ही लोगों की सहमति से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि समस्त देशवासियों का सपना है कि जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। भाजपा और सरकार मंदिर निर्माण को लेकर अपना मत दे चुकी है।
हम मंदिर बनाना चाहते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही लोगों से बातचीत करके आपसी सहमति से भी मंदिर निर्माण के लिए कोशिश की जा रही है।
जब तक सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं आ जाता तब तक सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी। साथ ही इस मामले में निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सरकार को लेना है।
अब तक सरकार ने जारी किए 170 करोड़
उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले पर बोलने के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने पहले की तरह मंदिर मुद्दे को राजनीतिक नहीं सांस्कृतिक मुद्दा बताया।
डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि अयोध्या में एक संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें राम के आदर्शों को दर्शाया जाएगा। राम वन गमन पथ संग्रहालय के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 170 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।