फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government hoop sonia in parliament

आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार ने सोनिया को घेरा

Thu, 30 Jul 2015 09:59 PM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jul 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
government hoop sonia in parliament

संसद सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच जारी सियासी संग्राम में सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर आतंकवाद सरीखे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सियासत चमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गृहमंत्री के बयान पर संसद में हंगामा और याकूब मेनन की फांसी पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजियों को लेकर सरकार ने सीधे सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि संसद में गुरदासपुर हमले की चर्चा को रोककर कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ तुच्छ राजनीति का परिचय दिया है। बल्कि ऐसा करके कांग्रेस ने देश को आतंकवाद पर ‘बंटा हुआ’ दिखाया है।
विज्ञापन

जेटली ने कहा रुख स्पष्ट करे कांग्रेस

government hoop sonia in parliament

कांग्रेस पार्टी के इस रवैये के लिए जेटली ने सोनिया गांधी से पार्टी का रूख स्पष्ट करने को कहा है। जेटली ने कहा है कि विपक्षी पार्टी केवल राजनीति के चलते संसद में गुरदासपुर हमले की चर्चा को रोक रही है।

याकूब मेमन की फांसी पर कांग्रेस नेताओं के विरोधाभासी बयानों को लेकर पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए जेटली ने कहा कि यह चिंता का कारण है । ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी याकूब की मौत की सजा को बरकरार रखा था। आतंकवाद पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के दौरान कांग्रेस के जरिए किए गए हंगामें को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर तुच्छ राजनीति को देश स्वीकार नहीं करेगा।

जिम्मेदार तरीके से दें प्रतिक्रिया

government hoop sonia in parliament

वित्त मंत्री ने कहा कि जब गुरदासपुर हमले के  सीमा पार से होने के साक्ष्य भी बहुत ठोस हैं। ऐसे में विपक्ष का नकारात्मक रवैया राष्ट्र की सुरक्षा के मुकाबले उसकी राजनीति को तरजीह देने की मानसिकता दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यधारा की राष्ट्रीय पार्टियों से उम्मीद की जाती है कि वह जिम्मेदार तरीके से प्रतिक्रिया दें न कि बंटे हुए घर की तरह दिखाई दें। जेटली ने कहा कि कम से कम राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सभी पार्टियों को एक सुर में बोलना चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस एक बार फिर अपने नकारात्मक और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की समीक्षा करेगी। संसद में जीएसटी बिल पारित कराए जाने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह बिल देश के विकास से जुड़ा हुआ है। और इसकी पटकथा खुद कांग्रेस पार्टी ने लिखी थी। मगर वह बिल के पारित होने में रोड़ा अटका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed