{"_id":"045475ea-4ffa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-has-no-development-roadmap-says-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के पास विकास का रोडमैप नहीं: मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्र सरकार के पास विकास का रोडमैप नहीं: मोदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Dec 2012 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है। राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक के बाद मोदी ने पत्रकारों को बताया कि देश का नेतृत्व बेहद कमजोर है। सरकार महज देश की 0.3 फीसदी विकास दर पर चर्चा कर रही है। विकास दर का लक्ष्य बेहद कम है और इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ेगा। कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो सालों की देरी से चल रह हैं।
विज्ञापन
उल्लेखीय है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार मोदी दिल्ली पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते मोदी सियासी दूरी पाटने राजधानी आए हैं। बृहस्पतिवार शाम भाजपा दफ्तर में मोदी का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के रहने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार शाम ही मोदी गुजरात लौट जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले सरदार पटेल स्टेडियम में मोदी के शो में यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अब हर क्षेत्र में उनकी स्वीकारोक्ति बढ़ गई है और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की दौड़ में वह अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन