फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government eye on internet traffic

इंटरनेट ट्रैफिक पर सरकार की पैनी नजर

Sun, 30 Sep 2012 10:56 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 30 Sep 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
government eye on internet traffic
केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों से इंटरनेट ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए सभी तकनीकी उपायों को पुख्ता करने को कहा है। दूरसंचार विभाग ने खासतौर पर देश के सीमावर्ती इलाकों में स्मार्ट फोन के जरिए इस्तेमाल किए जा रहे इंटरनेट सेवा संबंधी इंतजाम दुरुस्त करने की बात की है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में वोडाफोन और एयरसेल को अपनी तकनीक में मौजूद खामी को दूर करने का निर्देश दिया है। सरकार की कोशिश ऐसी सुविधा तैयार करने की है जिससे जरूरत पड़ने पर इंटरनेट के इस्तेमाल पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक असम हिंसा के दौरान बंगलूरू सहित कुछ राज्यों में इंटरनेट के जरिए फैलाए गए अफवाहों की जांच में इन तकनीकों की खामियां सामने आईं है। सुरक्षा एजेंसियों ने देश के संवेदनशील इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्मार्ट फोन और इंटरनेट के जरिए अफवाह फैलने की गंभीर आशंका जताई है।
विज्ञापन


साथ ही इन पर नजर रखने के लिए तकनीकी उपायों को पुख्ता करने को कहा है। इसी के तहत दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। डीओटी ने इस मामले पर नजर रखने के लिए गृह मंत्रालय को भी विश्वास में लिया है। गृह मंत्रालय निर्देशों के पालन पर अलग से नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीओटी के एक्सेस सर्विस के निदेशक द्वारा जारी निर्देश में एयरसेल और वोडाफोन को जम्मू-कश्मीर में अपनी तकनीक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कहा गया है। संलग्न नोट में कहा गया है कि कश्मीर में दूरसंचार सेवा प्रदान करने वाली बाकी कंपनियों ने नजर रखने के पुख्ता उपाए कर रखे हैं, लेकिन वोडाफोन और एयरसेल की व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं। निर्देश में पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी तकनीकों की नए सिरे से समीक्षा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed