फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government effort to rationalize sp and bsp

सपा-बसपा में संतुलन बैठाने की मशक्कत में सरकार

Fri, 30 Nov 2012 11:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 30 Nov 2012 11:08 PM IST
विज्ञापन
government effort to rationalize sp and bsp

खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मसले पर राज्यसभा में पांच और छह दिसंबर को चर्चा के साथ वोटिंग होगी। इसी के साथ ही राज्यसभा में नंबर की कमी से बेचैन यूपीए सरकार के रणनीतिकारों की संख्या बल जुटाने की मशक्कत तेज हो गई है। जबकि दूसरी तरफ सपा और बसपा अभी तक अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


सपा हालांकि अब संसद में वोटिंग के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला मुलायम सिंह यादव पर छोड़ने की बात कह रही है। वहीं मायावती संसद में वोटिंग के दौरान फैसला लेने की बात कह रही है। दोनों ने सरकार पर सियासी दबाव बनाने की पूरी भूमिका बना रखी है, जबकि सरकार का दावा है कि दोनों पार्टियां देर सवेर खुलकर सरकार की मदद करेगी।
विज्ञापन


राज्यसभा में अंकगणित मजबूत करने के लिए सरकार को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर, रेखा और अनु आगा जैसे नामित सदस्यों पर भी सरकार ने नजर गढ़ा रखी है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट होने की वजह से सचिन का वोटिंग में शामिल होना मुश्किल है। इनके अलावा सपा और बसपा को अपने पाले में लेने में सरकार के मैनेजर लगातार मुलायम सिंह यादव और मायावती से संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा के रुख में थोड़ी नरमी देखी गई, मगर पार्टी ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि संसद में वोटिंग के मसले पर मुलायम सिंह यादव ही अंतिम फैसला करेंगे। जबकि रामगोपाल यादव ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में सरकार के खिलाफ वोटिंग की बात कह दी थी। अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ही पहली सरकार है, जिसने खुलकर कहा है कि वह प्रदेश में इसे लागू नहीं करेगी। जबकि भाजपा के किसी मुख्यमंत्री ने अभी तक इसके खिलाफ एक शब्द नहीं बोला है।

इसी के साथ ही सपा ने सरकार पर प्रमोशन में आरक्षण विधेयक को लेकर पूरा दबाव बना रखा है। सपा ने शुक्रवार को भी इसका विरोध किया। पार्टी केंद्र सरकार पर दबाव डालकर विधेयक को टलवाने की फिराक में है। उधर, सपा के ठीक उलट बसपा विधेयक को पारित करवाने के लिए यूपीए सरकार पर पूरा दबाव बना रही है। सपा की रणनीति को भांपते हुए बसपा ने सरकार की गर्दन फंसा रखी है।


मायावती ने संसद में ही रणनीति तय करने की बात कर सरकार की धड़कन बढ़ा दी है। उधर, सरकार के मैनेजर आरक्षण विधेयक को लेकर सपा और बसपा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार ने बसपा को कह दिया है कि वह राज्यसभा में बिल पेश करने के लिए तैयार है। साथ ही उसने सपा को भी कह दिया है कि वह सदन में प्रमोशन में आरक्षण बिल पेश करने दे। मगर शोर शराबे और हंगामे के चलते इसके पारित होने की बेहद कम संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed