फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government do not want to keep troops in kashmir for long time

कश्मीर में लंबे समय तक सेना रखने का इच्छुक नहीं केंद्र

Wed, 21 Nov 2012 01:05 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 21 Nov 2012 01:05 AM IST
विज्ञापन
government do not want to keep troops in kashmir for long time

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का कहना है कि केंद्र सरकार कश्मीर में लंबे समय तक सेना नहीं रखना चाहती है लेकिन विवादास्पद सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) को हटाने का निर्णय कुछ समय बाद ही लिया जाएगा। हुर्रियत कांफ्रेंस समेत अलगाववादी नेताओं के साथ वार्ता की इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इससे वह जान सकेंगे कि आखिर वे चाहते क्या हैं।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में शिंदे ने कहा कि वे कश्मीर में लंबे समय तक सेना रखने के पक्ष में नहीं हैं। निसंदेह सुरक्षा में कमी होनी चाहिए लेकिन यह उचित समय नहीं है। अभी कुछ समय तक निगरानी रखनी होगी। जुलाई में गृहमंत्रालय का पदभार संभालने के बाद पिछले महीने शिंदे ने जम्मू और कश्मीर का दौरा किया था।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षा हालातों में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में श्रीनगर और जम्मू के बाहरी इलाके में हुए हमले राज्य से सुरक्षा बलों की संख्या में कटौती में अड़चन पैदा कर रहे हैं। आज भी हमारे पास कुछ सूचनाएं हैं। होटल और वाइन बार में हाल के हमले छिटपुट घटनाएं हैं लेकिन हम सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed