{"_id":"576de76abc7fff3e7e5b31ed1eac83ab","slug":"government-celebrate-celebration-congress-would-oppose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जश्न मनाएगी, कांग्रेस विरोध करेगी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार जश्न मनाएगी, कांग्रेस विरोध करेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को मनाए जाने वाले जश्न के दौरान कांग्रेस और गुर्जरों का विरोध भी सहना पड़ेगा। राज्य सरकार जनपथ पर सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है और कांग्रेस व गुर्जर विरोध की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा पर एक वर्ष में शासन देने के बजाय कुशासन देने के आरोप लगाती रही है। पायलट ने भाजपा सरकार के एक वर्ष को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस के अनुसार एस वर्ष में अपराध एवं अराजकता के कारण प्रदेश के लोगों में असंतोष एवं हताशा है।
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास ऐसे काम गिनाने के लिए हैं ही नहीं, जो पहले वर्ष में किए हों। कांग्रेस के अनुसार वर्तमान सरकार पिछली कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी सही तरीके से संचालित नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
ऐसे में कांग्रेस ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार दोपहर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया हैं। इसके तहत सभी कांग्रेस कमेटियां जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इधर, गुर्जर पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। गुर्जर समाज ने भी राज्य सरकार के एक साल पर आयोजित इस कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया हैं। समाज के नेता कर्नल किरोडी सिंह बैसला के अनुसार वे शनिवार को शोक दिवस मनाएंगे।