फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government cancels kailash manasarovar yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द

Thu, 01 Aug 2013 09:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 01 Aug 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
government cancels kailash manasarovar yatra

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा को रद्द कर दिया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग की सड़कें, पुल और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते सरकार ने यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाकी बचे 15 से 18 नंबर के जत्थों की यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस साल जुलाई महीने में उत्तराखंड में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते सरकार ने श्रद्धालुओं के 11 से 14 नंबर के जत्थों की यात्रा रद्द कर दी थी।
विज्ञापन


साथ ही सरकार ने जत्था संख्या 2 से 10 को भी रद्द कर दिया था। कैलाश पर्वत पर स्थित भगवान शिव के निवास के दर्शन और पवित्र मानसरोवर झील में स्नान के लिए इस साल श्रृद्धालुओं के 18 जत्थे जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed