फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government build 2 crore new home in india

अब बनेंगे 2 करोड़ घर, जानिए कहां मिलेंगे ये घर?

Thu, 22 Jan 2015 11:52 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
government build 2 crore new home in india

वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास का लक्ष्य हासिल करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में दो करोड़ से अधिक घरों के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत झुग्गी झोपड़ी वालों को भी घर मुहैया कराए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई एक बैठक में एक व्यापक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली में 6 लाख, मुंबई में 16 लाख और कोलकाता तथा चेन्नई में चार-चार लाख आवास तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस योजना में निजी साझीदारों को भी शामिल किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि यह संख्या मांग आकलन के पूरा होने बाद बढ़ भी सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से गंगा और इसकी सहायक नदियों के किनारे बसे शहरों और कस्बों को पहली प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ घर बनाने का प्रस्ताव

government build 2 crore new home in india

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि देशभर में वर्ष 2022 तक दो करोड़ आवासों के निर्माण का प्रस्ताव है। इसमें कमजोर वर्गों के लिए स्लम और किफायती आवासों को भी शामिल किया जाएगा।

इससे शहरों में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीब लोगों, शहरी आवासहीनों और शहरों में आए नए प्रवासियों को फायदा होगा। इस योजना के तहत मेट्रो, छोटे कस्बे और सभी शहरी इलाके आएंगे।

केंद्र सरकार ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर वर्ष 2022 तक वाटर कनेक्शन, शौचालय और बिजली की सुविधा के साथ सभी के लिए आवास का लक्ष्य तय किया है। बयान में कहा गया है कि बैठक में सभी के लिए आवास मिशन को अंतिम रूप दिया गया। यह कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

इस योजना के बड़े हिस्से का काम पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी संबंधित विभागों को वित्तीय मॉडल को तत्काल अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। साथ ही पीएम ने इस बात भी जोर दिया कि इन आवासों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने तटीय इलाकों, पर्यावरण संवेदनशील इलाकों और आपदा की आशंका वाले इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed