फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government and oppoition is in mood for fight

मानसून सत्र: हंगामे की बारिश पड़ेगी संसद पर भारी

Mon, 10 Aug 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Aug 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
government and oppoition is in mood for fight

संसद के मानसून सत्र के अंतिम हफ्ते की कार्यवाही भी हंगामे की बारिश में धुलनी तय है। सरकार और विपक्ष दोनों ही आर या पार के मूड में हैं।

विज्ञापन


सरकार ने जहां आर्थिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को कानूनी जामा पहनाने का मोह छोड़ कर विपक्ष पर जवाबी हमले की रणनीति बनाई है।

दूसरी तरफ, विपक्ष ने भी सरकार को चैन न लेने देने की रणनीति तैयार की है। इस क्रम में सोमवार को लोकसभा में विपक्ष की योजना स्पीकर के 25 सांसदों के निलंबन के फैसले पर सवाल उठाने की है।

विज्ञापन

नहीं पारित हुआ एक भी विधेयक

government and oppoition is in mood for fight

इसके अलावा विपक्ष ने विहिप से जुड़ी साध्वी प्राची के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की रणनीति भी बनाई है। उल्लेखनीय है कि साध्वी प्राची ने बीते हफ्ते संसद में एक-दो आतंकवादियों के बैठे होने की बात कही थी।

सरकार ने भी विपक्ष को सदन में आड़े हाथों लेने और चर्चा से भागने का आरोप लगाने की रणनीति बनाई है। उल्लेखनीय है कि सत्र में ललित गेट और व्यापम घोटाले पर हुए हंगामे और सरकार और विपक्ष के बीच पैदा हुए गतिरोध के कारण एक भी विधेयक पारित नहीं हो सका है।

इन विधेयकों में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), भूमि अधिग्रहण जैसे आधा दर्जन आर्थिक सुधारों से जुड़े अहम विधेयक शामिल हैं।

पलटवारों के बीच अटके कई विधेयक

government and oppoition is in mood for fight

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जारी सियासी महाभारत के बीच सरकार और विपक्ष में सत्र की बलि लेने की सहमति बन गई लगती है। विपक्ष के तीखे और हमलावर रुख और तीखी असहमति के बीच सरकार ने अपने अहम बिलों की चिंता छोड़ विपक्ष पर सियासी पलटवार करने का निर्णय कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार पर सियासी महाभारत के कारण जहां मानसून सत्र में राज्य सभा में अब तक कोई कामकाज नहीं हो पाया है, वहीं लोकसभा में विपक्ष के 25 सांसदों के निलंबन के बाद सरकार कुछ कामकाज निपटा पाई है।

चूंकि राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चल रही, इसलिए इस दौरान लोकसभा में पारित बिलों के भविष्य पर भी ग्रहण लग गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सांसदों का निलंबन खत्म होने के बाद सोमवार को विपक्ष के नौ दल कार्यवाही में हिस्सा तो लेंगे, मगर स्पीकर के फैसले पर सदन के अंदर ही सवाल उठाएंगे।

सरकार के एक मंत्री के अनुसार, सोमवार को सरकार विपक्ष पर चर्चा से भागने और चर्चा में शामिल होने की चुनौती देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed