{"_id":"013e86acfa51b3a0b3b48942e8244673","slug":"governer-of-west-bengal-regins","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल एम के नारायणन ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यपाल एम के नारायणन ने दिया इस्तीफा
एजेंसी/दिल्ली
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
श्री नारायणन ने अगुस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला मामले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गयी पूछताछ के कुछ दिन ही बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सीबीआई ने 27 जून को इस मामले के गवाह के रूप में उनसे पूछताछ की थी। केंद, में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के बाद श्री नारायणन अपने पद से इस्तीफा देने वाले चौथे राज्यपाल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तर प्रदेश. छत्तीसगढ और नगालैंड के राज्यपाल इस्तीफा दे चुके हैं।