फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   governer is behaving like rss man gogoi

आरएसएस कार्यकर्ता जैसा व्यवहार कर रहे हैं राज्यपाल: गोगोई

Thu, 05 Nov 2015 05:30 PM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
एजेंसी/गुवाहाटी Updated Thu, 05 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
governer is behaving like rss man gogoi

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल पीबी आचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राज्य के संवैधानिक प्रमुख से ज्यादा ‘आरएसएस कार्यकर्ता’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गोगोई ने आरोप लगाया कि राज्यपाल प्रदेश में बहुत पक्षपात पूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। वह राजनीति कर रहे हैं और आरएसएस कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आचार्य को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यहां भेजा है।

बिन मांगी सलाह’ दे रहे हैं

governer is behaving like rss man gogoi

गोगोई ने आरोप लगाया कि वह ‘बिन मांगी सलाह’ दे रहे हैं और कुलपति के रूप में अपनी क्षमता से महत्वपूर्ण पदों पर आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविदों की नियुक्ति कर रहे हैं।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री गोगोई अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ एआईयूडीएफ समेत राजनीतिक ताकतों को भी संगठित करने का काम शुरू कर दिया है।

गोगोई ने कहा, ऐसी कोई संभावना (गठबंधन) नहीं है लेकिन मैं सीपीआई, सीपीआईएम, बीपीएफ और यहां तक की एआईयूडीएफ को बांटने वाली ताकतों जो देश में परेशानी पैदा करना चाहती हैं ,के खिलाफ हाथ मिलाने की अपील करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed