बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी का मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 151 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 81 पद, अनुसूचित जाति के 45 पद व अनुसूचित जनजाति के 23 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इन पदों पर शामिल होने से पहले योग्य उम्मीदवारों को बड़ौदा मनीपाल स्कूल ऑफ बैंकिंग से 1 साल का बैंकिंग में पोस्ट ग्रेजूएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य आवेदक के लिए 550 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से या बैंक ऑफ बड़ौदा के किसी भी सीबीएस शाखा में चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
आयु का निर्धारण 16 जुलाई, 2014 से किया जाएगा। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।
ऑनलाइन परीक्षा में तर्कशक्ति, गणितीय अभियोग्यता, सामान्य अंग्रेजी व सामान्य सचेतता से संबंधित कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी।
ऑनलाइन परीक्षा 14 अगस्त, 2014 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
ऐसे करें, आवेदन
योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से या चालान के माध्यम से ऑफलाइन तरीके से कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई, 2014 है। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.bankofbaroda.com पर लॉग ऑन करें।