फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Goswami put his side in front of rajnath Singh

मतंग मामले में घिरे गृहसचिव ने दी सफाई

Wed, 04 Feb 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर/उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो अमर/उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Goswami put his side in front of rajnath Singh

कांग्रेस नेता मतंग सिंह की गिरफ्तारी को रोकने के लिए दबाव डालने संबंधी आरोपों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को गृह सचिव अनिल गोस्वामी और सीबीआई प्रमुख को तलब किया।

विज्ञापन


आरोप है कि शारदा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम पर गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मतंग को गिरफ्तार नहीं करने का दबाव बनाया था। यही वजह है कि बुधवार को ऑफिस पहुंचते ही राजनाथ ने अनिल गोस्वामी को तलब किया और उनसे करीब एक घंटे तक चर्चा की।
विज्ञापन


इसके बाद सिंह ने सीबीआई प्रमुख अनिल सिन्हा को तलब किया और उनसे भी चर्चा की। समझा जाता है कि सिन्हा ने गिरफ्तारी से पहले हुए पूरे घटनाक्रम को गृहमंत्री के सामने सिलसिलेवार ढंग से रखा। हालांकि बैठक के बाद गोस्वामी और सिन्हा दोनों ने ही मीडिया को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अपने ऊपर पड़े दबाव की शिकायत सीबीआई प्रमुख ने सीधे पीएमओ से की थी। गौरतलब है कि सीबीआई ने कोलकाता में पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को गिरफ्तार किया था। लेकिन गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने सीबीआई पर गिरफ्तारी नहीं करने का दबाव डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed