फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gopinath munde spent 8 crore on poll campaign

'चुनाव में किए 8 करोड़ खर्च, क्या कर लोगे'

Fri, 28 Jun 2013 09:06 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 28 Jun 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
gopinath munde spent 8 crore on poll campaign

लोकसभा में भाजपा के उप नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा है कि 1980 में विधानसभा का पहला चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने 29 हजार रुपये खर्च किए। लेकिन 2009 में लोकसभा चुनाव में करीब 8 करोड़ रुपये खर्च हुए।

विज्ञापन


मुंबई में एक किताब के विमोचन समारोह में मुंडे के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी उपस्थित थे।

खर्च का ब्यौरा देते हुए मुंडे ने कहा कि चुनाव आयोग उनके इस खुलासे पर कार्रवाई करता है तो उन्हें इसका भी डर नहीं।

मुंडे ने कहा कि आयोग चुनाव में खर्च होने वाली राशि की जानकारी प्राप्त कर काले धन के बारे में भी पता लगा सकता है।

इस मामले में एनसीपी ने मुंडे पर हमला बोल दिया है। राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा है कि मुंडे के खिलाफ चुनाव आयोग को संज्ञान लेते हुए निर्णय लेना चाहिए कि क्या उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed