फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gopinath munde's funeral in his native place

भड़के मुंडे समर्थक, वाहनों में लगाई आग

Wed, 04 Jun 2014 04:19 PM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
gopinath munde's funeral in his native place
कल दिल्ली में हादसे का शिकार हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के समर्थक अंतिम संस्कार के दौरान उनके संसदीय क्षेत्र बीड़ में भड़क गए। उग्र समर्थकों ने जमकर हंगामा करने हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी में भी आग लगा दी। समर्थकों की मांग है कि मुंडे की मौत की सीबीआई जांच करवाई जाए। उन्होंने कल हुए हादसे को विरोधियों की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

उद्धव ने भी की सीबीआई जांच की मांग

gopinath munde's funeral in his native place
गोपीनाथ मुंडे के अंत‌िम संस्कार में शाम‌िल हुए श‌िवसेना प्रमुख ने भी हादसे की जांच कराने की बात कही। उद्धव ठाकरे ने कहा क‌ि कल के हादसे की सीबीआई जांच होनी चाह‌िए। ताक‌ि सच्चाई सामने आ सके।

इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा ईकाई के नेता अवघूत वाघ ने भी इसके पीछे व‌िरोध‌ियों की साज‌िश बताते हुए जांच की मांग की थी। हालांक‌ि केंद्र पहले से ही इस पूरे मामले की जांच आईबी और स्पेशल सेल को सौंप चुका है।

बेटी पंकजा ने दी पिता को मुखाग्नि

gopinath munde's funeral in his native place

महाराष्ट्र में भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुंडे के पैतृक गांव परली में उनकी बेटी पंकजा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले गोपीनाथ मुंडे के अंतिम दर्शनों के लिए परली में समर्थकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मुंडे की बेटी पंकजा को खुद लोगों से शांति की अपील करनी पड़ी।

मुंडे को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, ‌आरपीआई के रामदास अठावले और भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे।

विज्ञापन

शोक में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

gopinath munde's funeral in his native place

इससे पहले गोपीनाथ मुंडे का पा‌र्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव परली ले जाया गया। मुंडे का श‌व विशेष विमान से परली लाया गया।

सुबह मुंबई के भाजपा कार्यालय में उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुंडे महाराष्ट्र में भाजपा का बड़ा चेहरा थे। पिछले सप्ताह ही मुंडे को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।

लोकसभा में गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि

gopinath munde's funeral in his native place

वहीं, 16वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन सांसदों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि दी।

प्रोटेम स्पीकर बनाए गए कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने मुंडे को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्‍थगित कर दी।

अब गुरुवार को सभी नवनिर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनी‌यता की शपथ दिलाई जाएगी।

सड़क हादसे में गई जान

gopinath munde's funeral in his native place

मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन हो गया था। हालांकि हादसे के तुरंत बाद उन्हें एम्स ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुंडे को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव सहित कई नेता पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed