फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Google will open second largest office in India

गूगल भारत में खोलेगा दुनिया का दूसरा बड़ा ऑफिस, जानिए वो जगह

Wed, 13 May 2015 12:07 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
Google will open second largest office in India

गूगल अमेरिका के बाहर हैदराबाद में अपने सबसे बड़े परिसर का निर्माण करेगा। तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव के मुताबिक, इसमें करीब एक हजार करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन


हाल में अमेरिका के दौरे से लौटे रामाराव ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना सरकार और गूगल के बीच इस करार पर दस्तखत हुए हैं।

यह गूगल का एशिया में पहला परिसर होगा। इसका निर्माण करीब 20 लाख स्क्वायर फुट में होगा।

गूगल ने अपने मैप में भारतीय रेलवे को जोड़ा

Google will open second largest office in India

इंटरनेट की दिग्गज सर्च कंपनी गूगल ने भारतीय रेलवे के भारी भरकम रेलवे नेटवर्क को बुधवार को अपने मैप के साथ जोड़ा। इसकी मदद से उपभोक्ता भारत में आठ शहरों में ट्रेनों के आवागमन और रूटों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

एक बयान में गूगल ने मंगलवार को कहा, ‘आज के अपडेट से आप सभी करीब 12000 ट्रेनों से जुड़ी सूचनाएं हासिल करने के साथ अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और पुणे के बस और मेट्रो रूटों की ताजा जानकारी भी ले कर सकेंगे।’

इसके लिए उपभोक्ता को गूगल ट्रांजिट का इस्तेमाल करना होगा। यहां उपभोक्ता को अपने गंतव्य के बारे में गूगल मैप पर टाइप करना पड़ेगा। उसके बाद गेट डेस्टिनेशन वाली बटन पर क्लिक करना पड़ेगा और फिर पब्लिक ट्रांजिट के आइकन को सेलेक्ट करना होगा।

इसमें बस, कार और पैदल चलने के अलावा ट्रेन का विकल्प दिया होगा। कंपनी ने कहा कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए गूगल मैप को और ज्यादा सटीक, व्यापक और उपयोगी बनाने के लिए गूगल ट्रांजिट की सुविधा है। इसका इस्तेमाल से दुनिया भर में बस, ट्रेन, मेट्रो या ट्राम पकड़ने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed