{"_id":"95afb82e-3e89-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"google-will-give-jam-information-of-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पर मिलेगी आपके शहर में जाम की जानकारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गूगल पर मिलेगी आपके शहर में जाम की जानकारी
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Dec 2012 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप गूगल की मदद से शहर के किसी भी कोने के ट्रैफिक की जानकारी ले सकेगें। खास बात यह है कि इस सर्च ईंजन पर लेटेस्ट ट्रैफिक की स्थिति उपलब्ध कराई जाएगी। गूगल ने फिलहाल इस सेवा की शुरुआत सिंगापुर से की है। यह व्यवस्था भारत के बड़े शहरों में जल्द ही शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
कामकाजी लोगों की परेशानियों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। बीएचयू में प्रबंध शास्त्र संकाय द्वारा मार्केटिंग पेराडाइम इन इमर्जिंग इकोनामी विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मंगलवार को भाग लेने आए गूगल के दक्षिण-पूर्व एशिया के रिजनल हेड आनंद तिलक ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
तिलक ने बताया कि गूगल मैप में स्ट्रीट व्यू खोलने पर इस नई व्यवस्था की जानकारी मिल जाएगी। हालांकि अभी यह भारत में शुरू नहीं हुई है लेकिन जल्द ही बड़े शहरों में शुरू होने वाली है। इससे किसी भी शहर की यातायात की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
इसके लिए गूगल की ओर से प्रत्येक शहर के अधिकतर ऑटो में एक मशीन लगाई जा रही है, जो ऑटो की स्थिति की जानकारी लेती रहेगी। इससे सबसे अधिक लाभ कामकाजी लोगों को होगा। भारत में 10 करोड़ लोग गूगल सर्च करते हैं जबकि सिंगापुर में चार लाख हैं।
उन्होंने बताया कि गूगल प्लस के हैंड आउट प्रोग्राम के तहत अब एक साथ नौ लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकते हैं। यह शिक्षण संस्थान और व्यवसायियों के लिए काफी उपयोगी होगा। बताया कि यह सुविधा युवाओं की पहली पसंद बन गई है।