गूगल ने होमपेज पर मोदी के लिए लिखा स्वागत संदेश, पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गूगल मुख्यालय का दौरा किया था, उस दौरे को यादगार बनाने के लिए गूगल ने अपने होमपेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में संदेश दिया है। इंटरनेट की दुनिया के चैंपियन कपंनी ने होमपेज पर लिखा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गूगल में आपका स्वागत है।'
उल्लेखनीय है कि रविवार को मोदी फेसबुक मुख्यालय का दौरा करने के बाद गूगल के मुख्यालय गए थे। इस दौरान वहां भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। गूगल मुख्यालय में प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लग गई।
वहां उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। पिचाई भारत के हैं। पीएम ने इस दौरान गूगल अर्थ पर खगोल को दिखाने को कहा। मालूम हो कि खगोल पटना के पास है और प्राचीन खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की वेधशाला थी।
मोदी और पिचाई में हुई लंबी बातचीत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक, इसके बाद पिचाई ने मोदी को स्ट्रीट व्यूवर और गूगल अर्थ के नेवीगेशनल और सुरक्षा के साथ अन्य उपयोग भी बताए। साथ ही प्रधानमंत्री ने गूगल आई-रिश प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी ली।
यह एक स्मार्ट लेंस है जिससे शरीर का ग्लूकोज स्तर को मापा जा सकता है। इसके बाद दोनों के बीच डिजिटल इंडिया के बारे में लंबी चर्चा हुई।
फेसबुक के मुख्यालय के पास स्थित गूगल के मुख्यालय पर पहुंचते ही पीएम ने कहा कि वह ‘गूगल गुरु’ के पास आ गए। मोदी को इस मौके पर चार परियोजनाओं और उनकी डिजिटल हंडिया में अहमियत के बारे में बताया गया।