{"_id":"e5b3ddc5303827cead651fa01ff68b34","slug":"google-remember-raj-kapoor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने राजकपूर को किया याद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गूगल ने राजकपूर को किया याद
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
1988 में दुनिया को अलविदा कहने वाले राजकपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ जो अब पाकिस्तान में है।
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' के नाम से मशहूर राजकपूर ने न सिर्फ़ अभिनय की दुनिया में नाम कमाया बल्कि बतौर निर्माता निर्देशक भी कई शानदार फिल्में दीं।
उनकी अहम फिल्मों में श्री 420, आवारा, मेरा नाम जोकर, बॉबी, प्रेम रोग और सत्यम शिवम सुंदरम शामिल हैं।
गूगल के डूडल में उनके श्री 420 के किरदार को दर्शाया गया है जबकि इसके बैकग्राउंड में राजकपूर नरगिस के साथ नज़र आ रहे हैं।