{"_id":"59c364125a9e919787712652ce7ace28","slug":"google-pok-indian-map-pakistan-sachin-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने पीओके को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गूगल ने पीओके को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने शनिवार को इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल को पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय सूचना टेक्नोलॉजी अधिनियम के तहत भारतीय मानचित्र और इसकी सीमाओं से किसी भी तरीके की गलती को लेकर कार्रवाई हो सकती है। गूगल से इस गलती को तुरंत सुधारने को कहा गया है।
गूगल सर्च को दिखाने के लिए एक खास टूल, गूगल इनसाइट में भारत के कुछ हिस्से को पाकिस्तान का दिखाया गया है।
आईबीएन ने जब गूगल से इस बाबत पूछताछ की तो उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि हमने संबंधित विभाग को इसे तुरंत ठीक करने के लिए कह दिया है। वहीं सचिन पायलट ने आईटी विभाग को इस तरीके से जुड़ी सभी कंपनियों का सर्वे करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पायलट ने कहा कि सरकार गूगल के जवाब का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही 'सही समय पर सही कार्रवाई' करेगी।
ऐसी ही एक गलती गूगल ने 2005 में की थी जब गूगल अर्थ ने भारतीय उप महाद्वीप के मानचित्र में पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया था।
पिछले साल गूगल के सेटेलाइट चित्रों ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों को चीन के हिस्से के रूप में दिखाया दिया था।
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के संवेदनशील इलाकों के हाई रिज्योलूशन इमेज दिखाने पर अपनी चिंता जाहिर की थी, जिसके बाद गूगल ने इसे हटाने की रजामंदी भरी थी।
विज्ञापन
(इस खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)