फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   google person finder

गूगल की मदद से ढूंढिए उत्तराखंड में लापता लोगों को

Fri, 21 Jun 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
google person finder

भीषण आपदा के बाद उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है। लेकिन अब भी करीब 20 हजार लोग फंसे हुए हैं या लापता हैं।

विज्ञापन


इन लापता लोगों को खोजने और उनकी जानकारी देने के लिए सर्च इंजन गूगल ने पर्सन फाइंडर नामक एक ऐप्लिकेशन पेश किया है।

देखें, उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि गूगल पर्सन फाइंडर ऐसा ऐप्लिकेशन है जिसकी मदद से आपदा प्रभावित लोगों की स्थिति पोस्ट करने और उन्हें तलाशने में मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐप्लिकेशन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

तबाही के बाद राहत का इंतजार

इसका इस्तेमाल करके लापता लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति की जानकारी आपके पास है, तो इसकी मदद से उसकी जानकारी इस ऐप्लिकेशन पर दे सकते हैं।

उत्तरांचल में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों का पता लगाने और उनकी जानकारी देने के लिए http://google.org/personfinder/2013-uttrakhand-floods पर जाकर इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके ऐप के बारे में गूगल ने कहा कि, 'बीते सप्ताह से उत्तराखंड राज्य भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। इस राज्य में ज्यादातर इलाके पहुंच से बाहर हो गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए गूगल क्राइसस टीम ने पर्सन फाइंडर ऐप्लिकेशन पेश किया है।

आसमान से बरसी आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed