फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   google is celebrating world earth day

गूगल ने कुछ इस तरह मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

Mon, 22 Apr 2013 04:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Apr 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
google is celebrating world earth day

आज गूगल अपने एक खास डूडल के जरिए विश्व पृथ्वी दिवस 2013 मना रहा है। गूगल का पेज खोलते ही आप देखेंगे सपनों सी धरती, जहां हराभरा मैदान, पहाड़, झरने, पेड़-पौधे, बादल और बारिश सब कुछ है।

विज्ञापन


गूगल का डूडल पृथ्वी पर सूरज और चांद के उगने व डूबने के साथ मौसम के बदलते चक्र को दिखा रहा है। इसमें कभी खुशनुमा हराभरा मौसम है, कभी बर्फबारी हो रही है तो कभी पतझड़ का उजाड़ भी है।
विज्ञापन


विश्व पृथ्वी दिवस पर गूगल ने प्रकृति की विविधता और उसे स्वच्छ रखने का संदेश दिया है।

पृथ्वी दिवस की शुरूआत भी 1970 में अमेरिका में पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से की गई थी।

तब से विश्व पृथ्वी दिवस हर साल हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस की स्थापना विस्कोंसिन से अमेरिकी सीनेटर गेराल्ड नेल्सन ने की थी। नेल्सन को यह विचार कैलिफोर्निया में सेंटा बारबरा से घूम कर आने के बाद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटा बारबरा में साल 1969 में हुए भयंकर तेल रिसाव को देखकर वह इतने चिंतित हुए की उन्होंने वॉशिंगटन वापस आकर 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय दिवस के रूप में एक बिल पारित किया।

उस साल इस पृथ्वी दिवस मनाने के लिए 20 मिलयन से अधिक लोगों ने भाग लिया। अब 192 देशों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस को 'अर्थ डे नेटवर्क' के माध्यम से पूरे विश्व में संचालित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed