गूगल ने भर दी पिचाई की झोली, दिए 13 अरब के शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जल्द ही अमेरिका ही नहीं दुनिया के सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाले इंसान हो जाएंगे। इसका कारण है गूगल द्वारा उनको दिए गए कंपनी के शेयर। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने पिचाई को 199 मिलियन डॉलर के शेयर हस्तातंरित किए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 273,328 क्लास सी शेयर बीते तीन फरवरी को पिचाई को दिए हैं। हालांकि यह शेयर पिचाई को साल 2019 तक उनके हर तिमाही इंक्रीमेंट के तौर दिए जाएंगे।
बीते साल गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की स्थापना के बाद गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज के डिप्टी रहे पिचाई को इसका सीईओ नियुक्त किया गया था। कंपनी का सीईओ बनने के बाद गूगल की ओर से पिचाई को यह पहला बड़ा इंक्रीमेंट दिया गया है। एक अनुमान के अनुसार उन्हें दिए गए शेयरों की कुल कीमत भारतीय मुद्रा में 13 अरब रुपये के आसपास बैठती है।
कंपनी के सीओओ की भी आई मौज
पिचाई के अलावा अल्फाबेट ने गूगल के क्लाउड बिजनेश के हेड डिएने ग्रीन को 42.8 मिलियन डॉलर के शेयर दिए हैं। ग्रीन सॉफ्टवेयर कंपनी वीएमवेयर के सीईओ और सह संस्थापक रह चुके हैं। गूगल ने पिछले साल ग्रीन को उनकी स्थापित कंपनी बेबॉब टेक्नालॉजी के अधिग्रहण के बदले में 148 मिलियन डॉलर के शेयर दिए थे।
इसके अलावा कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रूथ पोराट को भी कंपनी ने 38.3 मिलियन डॉलर के शेयर दिए हैं। रूथ ने बीते साल मोर्गन स्टेनले छोड़कर गूगल ज्वाइन की थी।
वहीं गूगल से इतना बंपर इन्क्रीमेंट पाने के बाद पिचाई अमेरिका के ही नहीं दुनिया के भी सबसे ज्यादा सेलरी पाने वाले सीईओ हो जाएंगे।