फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Google, Facebook deny compromising personal data

गूगल, फेसबुक का व्यक्तिगत डाटा शेयर करने से इंकार

Sat, 08 Jun 2013 08:48 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 08 Jun 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
Google, Facebook deny compromising personal data

अमेरिकी सरकार के इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले विदेशियों की जासूसी करने के बवाल पर गूगल और फेसबुक ने अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन


दोनों ही कंपनियों ने ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट में खुद के शामिल होने से इंकार किया है।

अमेरिका स्थित दोनों कंपनियों ने कहा है कि उनके संगठन इस तरह के किसी भी प्रोग्राम से अनभिज्ञ हैं। इस प्रोग्राम का कोड नाम प्रिज्म है। यह मामला देश विदेश में सुर्खियों में है।

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग ने अपने प्रोफाइल में शुक्रवार को लिखा कि फेसबुक ने अमेरिका या किसी अन्य सरकार को अपने सर्वरों में सीधी पहुंच की अनुमति नहीं दी है और न ही कभी ऐसे किसी प्रोग्राम का हिस्सा रहा है।
विज्ञापन


हमें थोक में जानकारी या मेटाडेटा के लिए किसी सरकारी एजेंसी से कोर्ट आदेश या कोई अनुरोध नहीं मिला है। अगर ऐसा होता तो भी हम इसका पुरजोर विरोध करते। हमने आज से पहले प्रिज्म के बारे में नहीं सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह का बयान गूगल के सह संस्थापक और सीईओ लेरी पेज और मुख्य कानूनी अधिकारी डेविड ड्रूममंड ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कही है।

दोनों का कहना है कि सर्वप्रथम, हम ऐसे किसी प्रोग्राम में शामिल नहीं रहे हैं, जिससे अमेरिकी सरकार या किसी अन्य सरकार को हमारे सर्वरों में सीधी पहुंच मिली हो।


कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इंटरनेट कंपनियों अमेरिकी सरकार के गुप्त कार्यक्रम प्रिज्म में शामिल हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को गूगल के सर्वरों में सीधे पहुंच की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed