{"_id":"b76cf338cbfd02749647bb4da5fc1183","slug":"google-election-portal-polls-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गूगल लेकर आया चुनाव पोर्टल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब गूगल लेकर आया चुनाव पोर्टल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक के बाद अब गूगल भी भारत में होने वाले चुनावों की कवरेज के लिए तैयार है। गूगल ने चुनावों के लिए अलग से एक पोर्टल बनाया है। इसमें चुनावों और राजनीति से जुड़ी तमाम खबरें होंगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लांच हुए इस पोर्टल में राजनीतिक पार्टियों से जु़ड़ी जानकारियां होंगी। गूगल के आधिकारिक ब्लॉग में कहा गया है पोर्टल पर एक ही जगह वोटरों को चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। ये जानकारियां उन्हें बेहतर फैसला करने में मदद करेंगी।
विज्ञापन
लांचिंग के पहले चरण में पोर्टल छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम के चुनावों से जुड़ी खबरें और वीडियो जारी करेगा।
खबरें और सूचनाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगी। इस पर यू-ट्यूब पर लोड कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इससे पहले फेसबुक ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के साथ गठजो़ड़ किया है।
विज्ञापन
इससे उम्मीदवारं के आपराधिक, वित्तीय, शैक्षणिक और पेशेवर सूचनाएं मिल सकेंगी। यूएसएसडी टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर इसे सीधे मोबाइल पर हासिल किया जा सकेगा।