फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   google celebrates 160th anniversary of India's first passenger train journey

भारत की पहली रेल यात्रा को सेलिब्रेट किया गूगल ने

Tue, 16 Apr 2013 01:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Apr 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
google celebrates 160th anniversary of India's first passenger train journey

विश्व की सबसे बड़ी रेल सेवाओं में से एक भारतीय रेल की पहली यात्रा को गूगल ने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

विज्ञापन


गूगल ने अपने इंडिया के सर्च पेज एक डूडल के जरिए भारतीय रेल की 160 साल पुरानी स्मृतियों को ताजा किया है।

160 साल पहले आज की तारीख; 16 अप्रैल 1853 को मुंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच भारत की पहली यात्री रेल सेवा शुरु हुई थी। इस रेलगाड़ी ने करीब 34 किलोमीटर का फासला तय किया था।
विज्ञापन


वैसे इसके पहले प्रायोगिक तौर पर रुड़की में 22 दिसंबर, 1851 को नहर निर्माण से संबंधित ढुलाई के लिए ट्रेन चलाई जा चुकी थी।

यह वही वक्त था जब भारत में ईस्ट इंडियन रेलवे और ग्रेट इंडियन पनिन्सलर रेलवे के नाम से दो रेल कंपनियों का गठन हुआ था। इनमें से एक को कोलकाता में स्थापित किया गया और दूसरे को मुंबई में।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की पहली यात्री ट्रेन की 160वीं वर्षगांठ पर गूगल ने अपने पेज पर डूडल के जरिए एक लोकोमोटिव ट्रेन दिखाई है, जिसने गूगल के 'ओ' की जगह ले रखी है।

आज भारतीय रेल दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में विकसित हो चुका है। करीब 64 हजार किमी के इसके नेटवर्क से सात हजार से ज्यादा स्टेशन जुड़े हुए हैं।

भारतीय रेलवे के पास दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जैसा पुराना ट्रैक भी है जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed